बस चोरी कर रहे तीन और युवक दबोचे पुलिस ने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी माह में आईएसबीटी पुलिस चौकी परिसर से चोरी गई बस एक बस यूपी 07 जी 3457 की बरामदगी के दौरान पुलिस ने तीन और बसों के साथ एक युवक संदीप वर्मा को दबोचा था।
इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से तीन को पुलिस ने रविवार को चांदपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भी चोरी गई एक और बस यूपी 21 डी 9156 बरामद हुई है।
आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने चौकी परिसर से गायब हुई बस के मामले के खुलासे के बाद से एसएसपी के निर्देश पर पुलिस इन आरोपियों की तलाश में पश्चिमी राज्यों में दबिश दे रही थी। इसका फायदा भी उसे रविवार को मिल गया।
आरोपियों की पहचान पुनीत शर्मा निवासी शाहदुल्लापुरा हापुड़, शिवम वर्मा निवासी शहीद नगर, अजय कुमार निवासी बुद्घि विहार ताजपुर पहाड़ी बदरपुर नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक चोरों ने पिछले पांच महीने पहले इस बस को फरीदाबाद के आसपास से चोरी किया था। उन्होंने बताया कि इन लोगों का बिजनौर में बहुत बड़ा गैंग है।
यह लोग बस चुराकर डेंटिंग पेंटिंग कर फर्जी नंबर प्लेट और कागजात बनाकर उसे बेच देते हैं। पुलिस आरोपियों के बारे में अन्य जानकारियां जुटा रही है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि मामले में लगातार दी जा रही दबिश के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है।