फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Police arreste Hunter in rajaji tiger reserve.

राजाजी टाइगर रिजर्व में सांभर के मांस के साथ शिकारी गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Mar 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
Police arreste Hunter in rajaji tiger reserve.
पुलिस की गिरफ्त में शिकारी - फोटो : amar ujala

वन विभाग की टीम ने राजाजी टाइगर रिजर्व में सांभर के दो किलोग्राम मांस के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, शिकारी का एक साथी मौका पाकर भागने में सफल रहा। कोर्ट ने शिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


रामगढ़ रेंज के रेंज अधिकारी राकेश नेगी के मुताबिक बुधवार दोपहर वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी दल को राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र की फांदोवाला बीट में दो व्यक्ति दिखाई दिए। वन विभाग की टीम को देखते ही वह भागने लगे। 
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने विशाल सेमवाल निवासी खट्टापानी पोस्ट दूधली को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथ खट्टापानी निवासी रमेश चौहान भागने में सफल रहा। 

रेंज अधिकारी ने बताया कि शिकारियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वन विभाग के अधिवक्ता एसडी पंत ने बताया कि आरोपी को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व में नियम कानून सख्त:
राजाजी राष्ट्रीय पार्क अब राजाजी टाइगर रिजर्व बन गया है। इसमें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सजा और जुर्माने का सख्त प्रावधान किया गया हैं। 

पहले यहां सांभर के शिकार का आरोप साबित होने पर 25 हजार जुर्माना और तीन साल सजा का प्रावधान था। लेकिन अब 50 हजार से दो लाख रुपये तक जुर्माना और तीन से सात साल तक की सजा हो सकती है। 


वन विभाग के अधिवक्ता एसडी पंत के मुताबिक यह पहले अपराध की स्थिति में है। यदि कोई पहले भी अपराध कर चुका है तो पांच से 50 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed