{"_id":"56ec04ed4f1c1b66258b4faa","slug":"panchayat-punish-to-convicted-accused-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी को दी गंजा कर पांच जूते मारने की सजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपी को दी गंजा कर पांच जूते मारने की सजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, पथरी
Updated Fri, 18 Mar 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यूनी क्षेत्र में गांव की एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर पंचायत ने फैसला कर डाला। पंचायत ने युवक को जो सजा सुनाई वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत ने आरोपी के सिर के बाल कटवाने के साथ ही उसे पांच जूते मरवाए। यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
गांव के एक युवक ने यहीं की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। मामला सामने आया तो बिरादरी की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में लोगों ने दोनों पक्षों की बात सुनी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत ने आरोपी युवक को गंजा कर और उसे जूतों की माला पहनाई तथा पांच जूते मारने की सजा दी गई। हालांकि प्रधान समेत कोई भी ग्रामीण इस तरह की किसी घटना ने इनकार रहे हैं। पुलिस का भी कहना है कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं।
विज्ञापन