फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   murder in haridwar

हरिद्वार: दिनदहाड़े गोली मारकर पूर्व प्रधान की हत्या

Wed, 04 May 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार) Updated Wed, 04 May 2016 07:26 PM IST
सार

  • सिडकुल से सटे जंगल में मिला शव
  • पूर्व प्रधान की कमर के दाईं ओर मारी गई है गोली

विज्ञापन
murder in haridwar
पूर्व प्रधान अनिल कुमार यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में बेगमपुर से सटे औद्योगिक क्षेत्र में पूर्व प्रधान की बुधवार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाला अनिल कुमार यादव (50) पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी सुल्तानपुर मजरी बहादराबाद हर रोज की तरह बेगमपुर से सटे औद्योगिक क्षेत्र में गया था। पास ही स्थित एक चाय की दुकान पर अपनी बाइक खड़ी करने के बाद वो कहीं चला गया। 
विज्ञापन


दुकान से करीब 300 मीटर दूर मिला शव 
करीब डेढ़ बजे चाय की दुकान चलाने वाला त्रिलोक चंद्र जंगल की ओर लघुशंका के लिए गया तो दुकान से करीब 300 मीटर दूर अनिल यादव का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। अनिल यादव का शव खून से लथपथ था। त्रिलोक चंद्र ने इसकी सूचना अनिल के पड़ोसी केके डवलपर्स के मालिक कमल किशोर को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल कुमार यादव बीते छह साल से कमल किशोर के साथ काम कर रहा था। इन दिनों वह बेगमपुर के पास काटी जा रही कालोनी की देखरेख करता था। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, सीओ सदर राजीव मोहन भी घटना स्थल पर पहुंचे। 

अनिल कुमार यादव की कमर की दाईं ओर गोली लगी थी।  पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा सका। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामले को प्रापर्टी के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। 

हत्या के पीछे पुरानी रंजशि, बेगमपुर साइड पर हुआ था झगड़ा

murder in haridwar
हत्‍या

पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को जोड़कर देख रही है। मृतक अनिल के भतीजे अंशुल यादव ने बताया कि छह माह पूर्व बेगमपुर साइड पर झगड़ा हुआ था। लेकिन पूछने पर चाचा ने झगड़े की पूरी जानकारी नहीं दी थी। 
लूटपाट के इरादे से नहीं की गई हत्या
अनिल की हत्या के पीछे लूटपाट की आशंका नजर नहीं आ रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर मृतक के पास दो मोबाइल और नगदी बरामद की है। मृतक के हाथ में बाइक की चाबी और चश्मा भी मिला। पुलिस ने चाय की दुकान के पास मृतक की बाइक भी बरामद की। 

मोबाइल से हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश
जांच में मृतक के दोनों मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिये हैं। पुलिस कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। बुधवार को घटना से पहले अनिल कुमार से फोन पर बात करने वाले लोग पूछताछ के लिए पुलिस के निशाने पर होंगे।

सटाकर मारी गई गोली 
घटना स्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी तक गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। त्रिलोक चंद्र ने बताया कि गोली चलने की आज सुनाई देती तो मामले की सूचना पुलिस को तभी दी जाती। 

आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अनिल से सटकर गोली मारी है। ताकि गोली की आवाज दूर तक सुनाई न दे। गोली मृतक की शरीर में अंदर ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गोली किस हथियार से चलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed