{"_id":"56ee9f684f1c1b6d34f14da4","slug":"foreign-camera-duped-the-troopers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन की दोस्ती फौजी को पड़ी महंगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन की दोस्ती फौजी को पड़ी महंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 20 Mar 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिन की दोस्ती में एक युवक फौजी का विदेशी कैमरा लेकर चंपत हो गया। फौजी ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। महाराष्ट्र निवासी जीएन राव फौज में हवलदार है।
विज्ञापन
इन दिनों वह मिलिट्री हॉस्पिटल में तैनात है। कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे हवालदार जीएन राव ने पुलिस को बताया कि एक युवक का पड़ोस में आना जाना था। बातचीत होने पर वह हफ्ते भर से उनके घर भी आने लगा। इसी बीच युवक ने हवलदार से उसका विदेशी कैमरा मांगा।
विज्ञापन
कैमरा मांगने पर इनकार न कर सका फौजी
नई नई दोस्ती में हवलदार ने मना नहीं किया और अपना कैमरा उसे सौंप दिया। मगर इसके बाद युवक का कुछ अता पता नहीं चला। ढूंढने के बाद हवलदार जीएन राव ने रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि फौजी जीएन राव की तहरीर पर जांच करते हुए आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शराब पीकर नहर पटरी पर दौड़ाई कार, हड़कंप
रुड़की। नशे में धुत्त एक युवक ने नहर पटरी पर तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी। कई दुपहिया व पैदल राहगीर कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। एक जागरूक शख्स ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये वायरलेस पर सूचना प्रसारित कराई गई। मगर युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। प्रत्यक्षदर्शी संदीप तोमर ने बताया कि संभवत: कार चालक ने शराब पी हुई थी। रफ्तार तेज होने के चलते कई राहगीर उसकी चपेट में आने से बाल बाल बचे हैं।