{"_id":"571061e74f1c1b483d4a6ea7","slug":"accident-by-train-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के नीचे आया युवक, कट गए दोनों हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के नीचे आया युवक, कट गए दोनों हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
train
देहरादून और हरिद्वार के बीच ट्रेन के नीचे आने से कौशांबी के एक युवक के दोनों हाथ कट गए। गंभीर हालत में उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार जीआरपी ने एक युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। ट्रेन के नीचे आने से उसके दोनों हाथ कट गए। बेहोश होने के कारण वह अपने बारे में कुछ नहीं बता पाया था।
विज्ञापन
युवक के कौशांबी के होने की जानकारी
कौशांबी का होने की जानकारी होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने उसकी पहचान के लिए भरसक प्रयास किए। पुलिस ने व्हाट्स एप के जरिए घायल की फोटो भेजी थी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस के सहयोग से पता चला कि घायल का नाम दिलीप सिंह निवासी उषा चौराहा निवासी कौशांबी (इलाहाबाद) है। कटे दोनों हाथों को अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया है।