{"_id":"57386cf04f1c1bf915ac7035","slug":"connectivity-problem-in-tungnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुंगनाथ घाटी में मोबाइल सेवा ठप, पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुंगनाथ घाटी में मोबाइल सेवा ठप, पर्यटक परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 15 May 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
Network searching
ऊखीमठ के सारी गांव में लगे मोबाइल टावर के खराब होने से तुंगनाथ घाटी में संचार सेवा चरमरा गई है। सारी गांव स्थित बीएसएनएल का टावर तीन दिनों से खराब है। इससे तुंगनाथ घाटी के मक्कू, चोपता, तुंगनाथ, सारी, दैडा, पलद्वाड़ी, कांडा, उषाड़ा व बरंगाली, पाव जगपुडा आदि गांवों में संचार सेवा ठप हो गई है। इन दिनों यहां सैकड़ों श्रद्धालु व पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं और पर्यटकों को परेशानी
संचार सेवा के अभाव में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सुबोध मैठाणी, अजय आनंद नेगी, जीतपाल भंडारी, महेश चंद्र का कहना है कि बीएसएनएल के मोबाइल टावर खराब होने से उन्हें अन्य स्थानों पर बातचीत करने में दिक्कतें हो रही है। इसका ज्यादा असर यहां चोपता तुंगनाथ पहुंचने वाले भक्तों व पर्यटकों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, संचार निगम के जेटीओ पंकज कुमार सेमवाल ने बताया कि फाइबर टूटा हुआ है। जबकि कर्मचारी अन्य स्थानों पर टूटी लाइनों को ठीक करने में लगे है। इसका काम को पूरा करने के बाद टावर को भी ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन