फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress-tdp leaders scramble in uttarakhand

राहत पर सियासत: एयरपोर्ट पर भिड़े कांग्रेस-टीडीपी सांसद

Wed, 26 Jun 2013 10:16 PM IST
डोईवाला (देहरादून)/ब्यूरो
डोईवाला (देहरादून)/ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
congress-tdp leaders scramble in uttarakhand

आपदा पीड़ितों के लिए सरकारी स्तर पर समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात पर टीडीपी और कांग्रेस के सांसद आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


जुबानी विवाद गहराने के बाद हाथापाई की नौबत आती, इससे पहले ही पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला संभाल लिया।

आपदा को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच बुधवार को आंध्रप्रदेश के टीडीपी और कांग्रेस के सांसद आपस में भिड़ गए।

दरअसल, बुधवार को आंध्र्रप्रदेश के आपदा पीड़ितों को लेने के लिए जौलीग्रांट (देहरादून) एयरपोर्ट पर आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू विमान लेकर पहुंचे।

इसी समय आंध्रप्रदेश से ही एक अन्य विमान कांग्रेस की ओर से भी आ गया। शाम करीब पांच बजे जब आपदा प्रभावित क्षेत्र से यात्रियों का दल एयरपोर्ट पर पहुंचा तो दोनों दलों के सांसद यात्रियों को अपने-अपने विमान से ले जाने पर अड़ गए।
विज्ञापन


कांग्रेसी सांसद हनुमंत राव ने जब कहा कि आंध्र सरकार उचित मदद नहीं दे रही है, तो टीडीपी के सांसद रमेश राठौड़ और के नारायण उनसे भिड़ गए। दोनों में आरोप-प्रत्यारोप होने लगा। इस बीच अधिकांश यात्रियों ने टीडीपी नेता चंद्रबाबू के साथ जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कांग्रेसियों ने एतराज जताया और अपने विमान से ले जाने पर अड़ गए। विवाद के दौरान लोगों ने चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में नारेबाजी की। विवाद की स्थिति बनती देख एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शांत कराया।


बाद में दोनों ही विमानों से यात्री रवाना हुए। उधर, चंद्रबाबू ने इस घटनाक्रम को दुखद बताया। कहा कि आपदा के वक्त ऐसी स्पर्धा नहीं होनी चाहिए। उधर, कांग्रेसियों का कहना था कि नायडू मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed