फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress compare vijay bahuguna to his father

उत्तराखंडः पुत्र को पिता की कसौटी पर परखेगी कांग्रेस

Tue, 26 Apr 2016 12:12 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Apr 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
congress compare vijay bahuguna to his father
विजय बहुगुणा - फोटो : file photo

हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा के आदर्शों को आधार बनाकर कांग्रेस उनके पुत्र उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की राजनीतिक जमीन कमजोर करने की जुगत में है।

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि स्वर्गीय बहुगुणा पूरी उम्र सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते रहे, लेकिन उनके बेटे ने उनके आदर्शों के उल्ट सत्ता के लालच में इन्हीं ताकतों का हाथ थाम लिया। कांग्रेस हिमालय पुत्र के बहाने बागियों को जवाब देने की तैयारी में है। हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इसके संकेत भी दिए।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस में इस बात पर मंथन चल रहा है कि पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को राष्ट्रीय राजनीति की धुरी और पहाड़ में लोकप्रिय रहे स्वर्गीय एचएन बहुगुणा के नाम पर जनता में इमोशनल सपोर्ट लेने से कैसे रोका जाए? सियासी हलकों में यह माना जाता है कि पिता के नाम पर ही विजय बहुगुणा की राजनीतिक जमीन मजबूत हुई है। कांग्रेस सीधे तौर पर जनता में यह संदेश देना चाहती है कि विजय बहुगुणा, स्व. बहुगुणा के उसूलों के ठीक उल्टे आचरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस बात को जनता के बीच ले जाएंगे कि अपने उसूलों के लिए हमेशा निजी हितों को तिलांजलि देने वाले हिमालय पुत्र स्वर्गीय बहुगुणा के नाम पर राजनीति करने वाले आज उत्तराखंड में अस्थिरता का माहौल खड़ा कर रहे हैं। कांग्रेस ने रैलियों, मशाल जुलूस, प्रदर्शनों और जागरूकता यात्राओं के माध्यम से इसका सच जनता को बताने को अपनी रणनीति में शामिल किया है।

हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में हेमवती नंदन बहुगुणा मानव विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय इस मुद्दे पर इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह गए।


किशोर ने कहा कि स्वर्गीय एचएन बहुगुणा जी ने पूरे जीवन कभी सांप्रदायिक ताकतों से हाथ नहीं मिलाया। इसके लिए सत्ता का लालच भी कभी नहीं किया। आज उन्हीं के पुत्र विजय बहुगुणा कुर्सी के मोह में सांप्रदायिक शक्तियों का साथ देकर उनके सिद्धांतों पर कुठाराघात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed