{"_id":"571a624f4f1c1bb8608b468c","slug":"company-will-fill-out-the-fines-for-not-repairing-mobile-in-warranty-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी पर नहीं किया मोबाइल ठीक तो कंपनी को भरना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारंटी पर नहीं किया मोबाइल ठीक तो कंपनी को भरना होगा जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारंटी अवधि के दौरान मोबाइल दुरुस्त नहीं करने पर जिला उपभोक्ता फोरम ने कंपनी और विक्रेता को मोबाइल की पूरी कीमत लौटाने और 1500 रुपये क्षतिपूर्ति एवं वाद व्यय के रूप में पांच हजार रुपये देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बंजारावाला देहरादून निवासी सचिन परमान ने मोबाइल फोन सही नहीं होने पर मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स इन्फोर्मेटिक लिमिटेड दिल्ली एवं हनुमान मंदिर के पास स्थित पैराडाईज टेलीकॉम प्राईवेट लिमिटेड के प्रबंधक और उत्तरकाशी स्थित जगत कम्यूनिकेशन को पक्षकार बनाते हुए उपभोक्ता फोरम में शिकायत की।
विज्ञापन
खरीदने के कुछ समय बाद ही डिसप्ले खराब
उपभोक्ता ने कहा कि उसने जगत कम्यूनिकेशन से एक मोबाइल 6500 रुपये में खरीदा। खरीदने के कुछ समय बाद ही मोबाइल के डिसप्ले में खराबी आने लगी।
उपभोक्ता ने सर्विस सेंटर (पैराडाईज कम्यूनिकेशन) में इसकी शिकायत की, लेकिन मोबाइल सही नहीं हुआ। इस पर वादी उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर दी।
कंपनी और सर्विस सेंटर की ओर से फोरम में अपना पक्ष नहीं रखा। फोरम के अध्यक्ष बलवीर प्रसाद व सदस्य अलका नेगी ने सभी दस्तावेज देखने के बाद माना कि खरीदा गया मोबाइल वारंटी अवधि में खराब हुआ जिसे ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन