फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   charges of worship in badrinath has increased

भगवान बदरीनाथ की पूजा हुई महंगी

Tue, 16 Apr 2013 06:09 PM IST
देहरादून/रवीन्द्र थलवाल
देहरादून/रवीन्द्र थलवाल Updated Tue, 16 Apr 2013 06:09 PM IST
विज्ञापन
charges of worship in badrinath has increased

भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना इस बार श्रद्धालुओं को महंगी पड़ेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पूजा सामग्री के बढ़ते दाम को देखते हुए महाभिषेक सहित सभी तरह की पूजा के शुल्क में 30 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


पूजा की नई दरें ऑनलाइन लागू भी हो गई हैं। अभी तक करीब 200 श्रद्धालु बुकिंग भी करा चुके हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 16 मई को खुलेंगे।

बदरीनाथ धाम उत्तराखंड के चार धामों में विशेष स्थान रखता है। अन्य धामों की अपेक्षा इस धाम के दर्शन के लिए देश-विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन


मंदिर में अभी तक महाभिषेक पूजा 6301 रुपये में होती थी, जिसके लिए अब 8101 रुपये देने होंगे। इसी तरह अभिषेक पूजा का शुल्क 4901 से बढ़कर 6301 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामावली पूजा के लिए 701 की जगह 901 रुपये लगेंगे। सहस्त्रनाम पाठ 561 की बजाय 701 रुपये में होगा।

श्रीमद्भागवत साप्ताहिक पाठ के लिए 21001 की जगह 27001, अखंड ज्योति दैनिक के लिए 781 की बजाय 1100 और अखंड ज्योति वार्षिक के लिए 2941 की जगह 3801 रुपये लगेंगे।

बदरीनाथ में होने वाली दैनिक पूजा
महाभिषेक पूजा, अभिषेक, नामावली, सहस्त्रनाम पाठ, अष्टोत्तरी पूजा, स्वर्ण आरती, कपूर आरती, खीर भोग, अखंड ज्योति दैनिक, अखंड ज्योति वार्षिक, वेदपाठ, शयन आरती, एक दिवसीय संपूर्ण पूजा, श्रीमद्भागवत पाठ, दीपमालिक उत्सव, नर-नारायण जयंती, वामन द्वादशी, नित्यनियम भोग पूरा, श्री कृष्ण जंमाष्टमी सहित दो दर्जन से अधिक पूजाएं होती है।

पूजा की नई दरें लागू
मंदिर समिति ने पूजा की नई दरें लागू कर दी हैं। अब तक मंदिर समिति के पास ऑनलाइन माध्यम से 200 से अधिक बुकिंग आ गई हैं। इसमें सबसे अधिक बुकिंग महाराष्ट्र, गुजरात, हैदराबाद व उत्तर प्रदेश से आई हैं।


श्रद्धालु मंदिर समिति की बेवसाइट www.badarikedar.org पर पूजा के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

पिछले साल हुई सात करोड़ की आय
मंदिर समिति के प्रचार अधिकारी एनपी जमलोकी के अनुसार पिछले साल पूजा से सात करोड़ की आय हुई है। इसमें सवा पांच करोड़ की आय बदरीनाथ से व पौने दो करोड़ की केदारनाथ में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed