{"_id":"eab07b46-ed85-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"char-dham-yatra-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए हो रही एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए हो रही एडवांस बुकिंग
ऋषिकेश/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड आपदा से पहाड़ के कई इलाकों में यातायात ठप है। चारधाम यात्रा मार्ग बदहाल पड़े हैं। लेकिन गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा जैसे राज्यों के श्रद्धालु गंगोत्री, बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा संचालन करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति को फिर से विभिन्न धामों की यात्रा की बुकिंग मिलने लगी है। इस वक्त छह सौ श्रद्धालुओं ने गंगोत्री, बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए एडवांस बुकिंग कराई है।
विज्ञापन
समिति ने राज्य सरकार से यात्रा मार्गों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
सोमवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बैठक में आपदा से क्षतिग्रस्त यात्रा मार्गों, मोटर व्यवसाय को हुए नुकसान और यात्रा के दोबारा शुरू होने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बताया गया कि विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु लगातार चारधाम यात्रा के लिए संपर्क कर रहे हैं। समिति के अनुसार आठ दल की बुकिंग मिली हैं। इनमें अगस्त अंतिम सप्ताह के लिए 150 और सितंबर पहले पखवाड़े के लिए 450 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री और बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए एडवांस बुकिंग कराई है।
15 अगस्त तक खुलें मार्ग, पंजीकरण हो जरूरी
समिति के अनुसार चारधाम यात्रा के संबंध में संपर्क साधने वाले तीर्थयात्री चाहते हैं कि 15 अगस्त तक यात्रा मार्गों को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया जाए। सरकार को भविष्य में चारधाम यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक यात्री के पंजीकरण की व्यवस्था की जानी चाहिए।