फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Zilla panchayat member Arrest

जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार करो

Sat, 18 Feb 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 18 Feb 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा ने चुनावी रंजिश में बांकू के प्रधानपति पर जानलेवा हमला करने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह सहित अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई है। शनिवार को पार्टी के एक शिष्टमंडल ने डीएम डा.अहमद इकबाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर रविवार से धरना-प्रदर्शन के साथ ही आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया और महामंत्री रामदत्त जोशी के नेतृत्व में डीएम से मिले भाजपा नेताओं ने कहा कि बांकू के ग्राम प्रधान के पति रविशंकर जोशी के साथ मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पीड़ित रविशंकर जोशी की गंभीर हालात को देखते हुए लोहाघाट अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है, लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से काई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने चुनावी रंजिश रोकने एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी न होने पर रविवार से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। शिष्टमंडल में नवीन बोहरा, सुरेश जोशी, श्याम सिंह, लक्ष्मी दत्त, मदन सिंह महर, देवीदत्त जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिलकाछीना में मारपीट प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
चंपावत। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले की लोहाघाट विधानसभा सीट के छिलकाछीना में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच हुए मारपीट प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डॉ.अहमद इकबाल के निर्देश पर जांच अधिकारी रिटर्निंग अफसर लोहाघाट एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि 11 फरवरी की रात्रि लगभग दस बजे पाटी विकासखंड के छिलकाछीना में दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच गाली गलौच और मारपीट का मामला प्रकाश में आया था। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का साक्ष्य, बयान अथवा अभिलेख देना चाहते हैं तो वह 25 फरवरी तक किसी भी कार्यदिवस में सुबह दस से सायं चार बजे तक एसडीएम सदर कार्यालय चंपावत में उपस्थित होकर दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed