फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   yuvaon se teen gune se bhee jyaada kiraaya vasoola

युवाओं से तीन गुने से भी ज्यादा किराया वसूला

Mon, 26 Nov 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 26 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
yuvaon se teen gune se bhee jyaada kiraaya vasoola
टनकपुर में रोडवेज बस में बैठने को वर्कशॉप के अंदर पहुंचे युवाओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती के लिए टनकपुर पहुंचे युवाओं को यहां न सिर्फ पिथौरागढ़ जाने को वाहन की समस्या झेलनी पड़ी, बल्कि उनकी जेब पर भी आर्थिक मार पड़ी। होटल, ढाबा हो या टैक्सी वाहन हर किसी ने युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाया। वाहन के अभाव में कई युवाओं ने ठंड की मार झेलते हुए टनकपुर बस स्टेशन एवं शहर की सड़कों पर टहलते हुए ही रात काटी।
विज्ञापन


दिनभर इधर-उधर भटते युवाओं की भीड़ से बस स्टेशन एवं टैक्सी स्टैंड समेत समूचे शहर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बसों की व्यवस्था की मांग को लेकर युवाओं की भीड़ कभी आरएम कार्यालय की ओर तो कभी कोतवाली जाकर नारेबाजी कर हंगामा करती रही। हालात को देखते हुए आरएम दफ्तर के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन


युवाओं की भीड़ का फायदा टैक्सी चालकों ने जमकर उठाया। बताया गया कि टनकपुर से पिथौरागढ़ तक चालकों ने युवाओं से तीन गुने से भी ज्यादा किराया वसूला, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग का कोई नियंत्रण नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed