{"_id":"5dd2c38b8ebc3e54b909f2fe","slug":"youth-tanakpur-news-hld364532434","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रतियोगिता के साथ प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं खेल महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रतियोगिता के साथ प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं खेल महोत्सव संपन्न
विज्ञापन
प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं खेल महोत्सव में हुई योग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों की टीम।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवयोग सूर्योदय सेवा समिति और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं खेल महोत्सव सोमवार को योग प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। ओवर ऑल चैंपियनशिप दिल्ली ने जीती। जबकि प्रथम रनर अप हरियाणा और द्वितीय रनर अप का खिताब यूपी के नाम रहा।
शहर के गांधी मैदान में आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन प्राकृतिक चिकित्सा के तहत साधकों के चेहरे पर मिट्टी का लेप लगाकर चिकित्सा की गई। इसके उपरांत एकल और समूह में योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी ने कहा कि हर व्यक्ति के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है लेकिन उस विधि को जानने की आवश्यकता है।
प्रकृति में सेहतमंद बने रहने के लिए पंच महाभूतत्वों (मिट्टी, पानी, धूप, हवा और आकाश) की प्रचुर मात्रा है। जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस, सियाटिका, पाइल्स, कब्ज, गैैस, एसिडिटी, पेप्टिक अल्सर, फैटी लीवर, कोलाइटिस, माइग्रेन, मोटापा, डायबिटीज और त्वचा संबंधी रोगों का सफलतम उपचार होता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाना महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य था जो सफल रहा। महोत्सव के मुख्य अतिथि एसडीएम दयानंद सरस्वती ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में ये थे शामिल
योग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संस्कृति विद्या पीठ दिल्ली की प्रो. संगीता, प्रो. महेश सिल्लोड़ी, आरएसएस के प्रांत शारीरिक प्रमुख रमेश कुमार, राष्ट्रिय योगा प्रतियोगिता के संयोजक नवीन कांडपाल, जेसीब बोस विवि फरीदाबाद की शिक्षिका डॉ. मंजरी जोशी, डॉ. नवदीप जोशी, शिवराज सिंह कठायत शामिल थे।
सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों संग झूमे दर्शक
तीन दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं खेल महोत्सव के दूसरे दिन रविवार की शाम कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कुमाऊंनी, गढ़वाली और नेपाली लोकनृत्य एवं गीतों पर दर्शक कलाकारों के साथ देर रात तक झूमते रहे।