फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth

कबड्डी में केवि क्रमांक दो ने बाजी मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
youth
केवि क्रमांक एक में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। - फोटो : TANAKPUR
एनएचपीसी स्थित केवि- दो में शनिवार को केवि संगठन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें बनबसा सैनिक छावनी स्थित केवि- एक, एनएचपीसी स्थित केवि-दो और केवि खटीमा के प्राथमिक स्तर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने किया। बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन

प्राचार्या रंजना बरफाल ने बताया कि शारीरिक शिक्षक ललित नेगी एवं खेल प्रशिक्षक गुरुदेव की देखरेख में 100 मीटर दौड़, फ्राग रेस, जलेबी दौड़, रिले दौड़, कबड्डी, खोखो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। फ्राग रेस में दक्ष व खुशी, कृष्णा और शगुन, सरस चंद व आस्था, जलेबी रेस में पियूष व अनन्या, सिद्धांत व जाह्नवी आगरे, चित्रेश व अनुष्का पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन

बालकों की कबड्डी में केवि-दो ने पहला, खटीमा ने दूसरा और केवि-एक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की खोखो में केवि-एक ने प्रथम, केवि खटीमा ने द्वितीय, केवि-दो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कुमकुम मिश्रा, एचवी मिश्रा, उषा किरन, पंकज, पिंकी, शिक्षा, अंजली, नेहा, ज्योति, बीके पुष्कर, राजेश, हरप्रीत कौर, नीतू, गुलशन, सौरभ आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed