फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth show miracle to cleaner system

युवाओं ने पालिका की सफाई व्यवस्था को आइना दिखाया

Sun, 09 Jul 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Sun, 09 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Youth show miracle to cleaner system
चंपावत के जूप वार्ड में सफाई अभियान चलाते युवा। - फोटो : अमर उजाला
 जूप मुहल्ले के युवाओं ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को आइना दिखाया है। नगर पालिका से कई बार गुहार लगाने के बाद भी मोहल्ले में सफाई नहीं हो सकी तो क्षेत्र के युवाओं ने खुद श्रमदान कर रास्ते और नालियों से गंदगी और जगह जगह लगे कूड़े के ढेरों को साफ किया।
विज्ञापन


जूप वार्ड के निवासी हरीश सक्टा और भावेश गहतोड़ी ने बताया कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से गंदगी हो रही थी। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से दुर्गंध उठ रही थी। इससे लोगों का सांस लेना मुश्किल बना हुआ था। नालियों की सफाई तक नहीं हो पा रही थी। जिस वजह से इलाके के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


नागरिकों ने इस संबंध में कई बार पालिका से सफाई करने की मांग की थी। लेकिन पालिका ने उनकी मांग की अनदेखी की। पालिका के रवैये से थक हार कर क्षेत्र के युवाओं ने खुद सफाई करने का बीड़ा उठाया। रविवार को युवा गंदगी से भरी नालियों और रास्तों की सफाई करने में जुट गए।  युवाओं ने श्रमदान के कर रास्तों और नालियों की सफाई कर साफ बना दिया। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को भी साफ किया। श्रमदान करने वालों में प्रकाश चंद्र दुबे, विजय सक्टा, संदीप देव, विजय सिंह, सचिन अधिकारी शामिल थे। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की कमी से दिक्कतें आ रही हैं। जूप और छतार वार्ड में शीघ्र ही सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed