फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth's body found in NHPC power channel

एनएचपीसी पावर चैनल में मिला युवक का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found in NHPC power channel
बनबसा (चंपावत)। पांच दिनों से लापता अंबेडकर ग्राम फागपुर के युवक का शव शुक्रवार को एनएचपीसी की पावर चैनल में मिल गया। सूचना पर पुलिस ने पंचनामे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

फागपुर निवासी हयात कुमार (35) पुत्र स्व. माधो राम सात दिसंबर की शाम घर से कहीं चला गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की तो उसका कहीं पता नहीं चला। आठ दिसंबर को एनएचपीसी की पावर चैनल की जालियों में उसकी चप्पलें मिलने से परिजन उसके डूबने की आशंका जता रहे थे। पुलिस प्रधान हर्ष बहादुर चंद की सूचना पर जल पुलिस की मदद से उक्त युवक की खोजबीन में लगी रही। शुक्रवार को एनएचपीसी में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने पावर चैनल के फोरवे की जालियों में शव उतराता देखा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुमन पंत ने बताया कि पंचनामा करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। परिजनों के अनुसार मृतक बीमार था।
विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग निवासी जगदीश पंत (42) पुत्र शिरोमणी पंत शुक्रवार सुबह घर से बाइक लेकर बाजार के लिए निकला था। वह ककरालीगेट के समीप सड़क पर घायल अवस्था में गिरा मिला। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया है। हादसे कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed