फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth injured after falling into 300 meter deep ditch

Champawat News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक घायल

Thu, 02 May 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth injured after falling into 300 meter deep ditch
लोहाघाट। ईड़ाकोट गांव के पास तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरे युवक को पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। खाई में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार उप जिला अस्पताल लोहाघाट में चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात एक युवक ईड़ाकोट गांव के पास गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी चंदन राम और एसएस आई चेतन रावत के नेतृत्व में टीम ने युवक को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकला। उसे उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान रवि फर्त्याल (34) निवासी मीना बाजार लोहाघाट हुई। एसएसआई ने बताया कि घायल रास्ता भटककर जंगल में चला गया और पहाड़ी में ढलान के कारण उसका पैर फिसल गया था। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि घायल को रस्सियों के सहारे 300 मीटर खाई से निकला। इसके बाद करीब चार किमी स्ट्रेचर के सहारे सड़क पर पहुंचाया गया। राहत और बचाव टीम में एसआई अरविंद गुप्ता, प्रकाश राणा, रवि कश्यप, राजेश खर्कवाल, भरत सिंह, पारस वर्मा, उमेश कुमार, नारायण बोरा, प्रमोद कुमार, के साथ ग्रामीण जीवन उप्रेती, उमेश तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed