फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth in Frontier Forum blew effigy of BSNL

सीमांत मंच में युवाओं ने बीएसएनएल का पुतला फूंका

Sun, 17 Jun 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत Updated Sun, 17 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth in Frontier Forum blew effigy of BSNL
चंपावत के सीमांत मंच में बीएसएनएल का पुतला फूंकते युवा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 जिले के सीमांत मंच क्षेत्र में भारत संचार निगम की लचर मोबाइल सेवा के विरोध में युवाओं ने नारेबाजी करते हुए बीएसएनएल का पुतला फूंका। युवाओं ने क्षेत्र की दूरसंचार व्यवस्था ठीक नहीं होने पर रोष प्रकट किया और जल्द ही पूर्व की तरह थ्री जी सेवा शुरू न होने पर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


युवाओं का कहना था कि क्षेत्र में  बीते चार माह से दूरसंचार सेवा ठप है, मोबाइल टावर होने के बाद भी लोगों के मोबाइल से सिग्नल गायब हैं। युवाओं का कहना है कि बीएसएनएल के अधिकारियों से इस मामले में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि सीमांत क्षेत्र में बेहतर मोबाइल सेवा देने के लिए बीएसएनएल की ओर से छह माह पूर्व बचकोट में मोबाइल टावर लगाया गया था। इसमें दो माह तक कनेक्टिविटी भी ठीक ठाक चलती रही। लेकिन पिछले चार माह से बीएसएनएल सेवा क्षेत्र में ठप पड़ी हुई है। इसके कारण ग्रामीणों के मोबाइल शोपीस बने हुए हैं।  युवाओं ने जल्द मोबाइल सेवा के साथ थ्री जी सेवा शुरू न किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। पुतला फूंकने वालों में राहुल सिंह महर, बची सिंह, अर्जुन सिंह, पंकज सिंह, जगदीश सिंह, रविंद्र सिंह, पंकज वर्मा, गौरव सिंह, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed