फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth

नदी में डूबा साल गांव का युवक, लापता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Youth
प्रकाश सिंह - फोटो : CHAMPAWAT
जिले के पाटी विकासखंड के साल गांव का एक युवक पुणे (महाराष्ट्र) में संदिग्ध हालात में नदी में डूब गया। तलाश के बावजूद तीन दिन बाद भी उसका पता नहीं लग सका है। परिजनों ने साथियों पर हत्या करने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

साल गांव निवासी प्रकाश सिंह (20) पुत्र भुवन सिंह बोहरा पुणे में छह माह से एक होटल में कुक की नौकरी करता है। वहीं एक अन्य होटल में काम करने वाले उसके भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि सात सितंबर को प्रकाश अपने दो अन्य साथियों के साथ घूमने गया था।
विज्ञापन

इस बीच उसके नदी में डूबने की सूचना मिली। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस में दर्ज कराने के बावजूद अब तक प्रकाश का कोई सुराग नहीं मिला है। राजेंद्र ने बताया कि प्रकाश छह माह पूर्व ही उसके साथ पुणे में नौकरी करने आया था। इस मामले में परिजन राजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह आदि ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल कोश्यारी के समक्ष लगाएंगे गुहार
चंपावत। युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की जांच को लेकर परिजन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष गुहार लगाएंगे। लधियाघाटी संगठन के नवीन भंडारी ने बताया तीन दिन बाद भी उसका पता नहीं लगा। इससे मामला संदिग्ध लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed