फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth agitated by poor asphalt in Jaulari-Jairoli road

जौलाड़ी-जैरोली सड़क में घटिया डामरीकरण से भडक़े युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth agitated by poor asphalt in Jaulari-Jairoli road
पाटी के जौलाड़ी-जैरोली निर्माणाधीन सड़क में डाले गए डामर को हाथ से उखाडते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
पाटी (चंपावत)। विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के पाटी ब्लॉक के युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हो गए हैं। युवा सोशल मीडिया के जरिये क्षेत्र में घटिया गुणवत्ता से बनाई जा रही सड़कों की पोल खोल रहे हैं। युवाओं ने पाटी ब्लॉक की जौलाड़ी-जैरोली निर्माणाधीन सड़क में घटिया डामरीकरण का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल किया है।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेज इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। डामरीकरण का कार्य सत्तारूढ़ दल के एक कार्यकर्ता का बताया बताया जा रहा है। जांच न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र के युवाओं ने 1.52 मिनट और 2.51 मिनट के दो वीडियो वायरल किए हैं। इसमें कहा जा रहा है कि करीब तीन दिन पूर्व ही सड़क पर डामर डाला गया था। घटिया गुणवत्ता के साथ मिट्टी के ऊपर डाला गया डामर हाथ से ही उखड़ जा रहा है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मुश्किल से सड़कों का निर्माण होता है, उसके बावजूद भी ठेकेदार की मनमानी और विभाग की घोर लापरवाही ग्रामीणों के साथ छलावा है। घटिया गुणवत्ता के साथ बनने वाली सडक़ें कुछ ही समय बाद बर्बाद हो जाती है। टूटी सड़कों पर चलने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है। ग्राम प्रधान ललिता, आशा देवी, बीडीसी सदस्य माया देवी, राकेश सिंह बोहरा, रोहित सिंह, शिवराज सिंह, चरण सिंह मेहता, विक्रम सिंह, हिमांशु मेहता, मयंक मेहता, पृथ्वी मेहता, कपिल मेहता, गौरव बिष्ट, यशपाल सिंह, शेर सिंह, हिमांशु मेहता, शेर सिंह आदि ने डामरीकरण कार्य की जांच न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed