{"_id":"67056cc7ec711b21180868f4","slug":"youth-activity-orgnised-in-district-champawat-news-c-229-1-cpt1001-114101-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत बना जिला स्तरीय क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत बना जिला स्तरीय क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का चैंपियन
Tue, 08 Oct 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। गोरल चौड़ मैदान में दो दिनी जिला स्तरीय क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप सब जूनियर बालक वर्ग में राकेश सिंह, बालिका वर्ग मनीषा जोशी और जूनियर बालिका वर्ग में उषा भंडारी और दीक्षा रहे। प्रतियोगिता में ऑल चैंपियन विकासखंड चंपावत रहा।
मंगलवार को गोरलचौड़ खेल मैदान में मुख्य अतिथि क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान अंडर-14, 17, 19 बालक और बालिका वर्ग की बाधा दौड़, तीन हजार मीटर पैदल चाल, भाला क्षेपण, ऊंची कूद, तार गोला क्षेपण प्रतियोगिता हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन नरेश राय और डाॅ. एमपी जोशी ने किया। इस दौरान जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, चंदन सिंह अधिकारी, ब्लाक समन्वयक मुकेश वर्मा, धीरज वर्मा, ललित मोहन, निर्मला खाती, अमित वर्मा, प्रदीप ढेक आदि मौजूद रहे। संवाद