फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth activity in district.

Champawat News: दो बाॅक्सरों ने रोहतक में जीते रजत और कांस्य पदक

Thu, 26 Jun 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 26 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत जिले के दो बॉक्सरों ने रोहतक, हरियाणा में आयोजित छठवीं राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग बालक-बालिका प्रतियोगिता में एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षित ने कांस्य और प्रियांशु ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर ने बताया कि 19 से 25 जून तक रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के मुक्केबाजों ने अपने मुक्कों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसमें हर्षित थापा ने 75 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। टनकपुर चंपावत के प्रियांशु वर्मा ने 48 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। जिले से प्रतियोगिता में दो बाॅक्सरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बाॅक्सरों की इस उपलब्धि पर डीएम मनीष कुमार, सीडीओ जीएस खाती, एसडीएम आशीष जोशी, डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, सेवानिवृत उप क्रीड़ाधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक रेखा पांडे, नवीन चौहान, आनंद सिंह मेहरा, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चंपावत के अध्यक्ष दीपक छतवाल, महासचिव विकास राय ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed