फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth abducted, police rescued

युवक का अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया

Sat, 04 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 04 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth abducted, police rescued
अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। उंचौलीगोठ में 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र से खनन कार्य में लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। इसके तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ठेकेदार के एक कर्मचारी का दूसरे पक्ष के लोगों ने अपहरण कर लिया लेकिन पुलिस की सजगता से अपहृत युवक को चकरपुर में मुक्त करा लिया गया। इस बीच आरोपी स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक उंचौलीगोठ में 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र से खनिज निकासी का ठेका केएमवीएन को आवंटित है। निगम ने यह कार्य ठेकेदार योगेंद्र सिंह ज्याल को सौंपा है। ज्याल ने भी दो अन्य सहयोगियों को पार्टनर बनाया है, जिनके बीच लेनदेन का विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


इसी मामले में जैंती (अल्मोड़ा) निवासी ठेकेदार के कर्मचारी उमेश बिष्ट ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि बृहस्पतिवार की शाम खटीमा निवासी हरीश बोरा, गुरुप्रीत सिंह, सुंदर गोस्वामी, सूरज गोस्वामी अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो से टनकपुर टीआरसी पहुंचे और वहां मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी उमेश को अपने पास बुलाया। उमेश के वहां पहुंचते ही इन लोगों ने रॉयल्टी से हुई आय का हिसाब देने को कहा। बकौल उमेश उसने अपने पास कोई हिसाब न होने की बात कही तो उन्होंने मारपीट की। आरोप है कि हरीश ने कनपटी पर पिस्तौल रखकर धमकाते उसे हुए गाड़ी में बैठाया और खटीमा की ओर ले जाने लगे।
विज्ञापन


इसका पता चलते ही एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बनबसा थाने को अलर्ट किया गया, लेकिन तब तक आरोपियों की गाड़ी बनबसा से आगे निकल चुकी थी। सूचना पर चकरपुर पुलिस चौकी के पास उक्त गाड़ी रोक ली गई। तब तक सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल वीसी शर्मा, बनबसा थानाध्यक्ष विनोद यादव भी चकरपुर पुलिस चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अपहरण से इंकार करती रही, इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे तो आरोपी स्कॉर्पियो छोड़ कर भाग गए। पुलिस पीड़ित उमेश और आरोपियों की स्कॉर्पियो को टनकपुर कोतवाली ले आई। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी यूके 04जे /2264 जब्त की गई है। इसमें कांग्रेस प्रदेश सचिव उत्तराखंड का बोर्ड लगा है। बहरहाल पीड़ित उमेश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 364, 312, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। 


काशीपुर। दो दिन पहले अज्ञात बाइक सवार ने प्रापर्टी डीलर के बेटे सहित दो बच्चों को अगवा कर लिया। बच्चों के शोर मचाने पर बाइक सवार दोनों को अलग-अलग जगह छोड़कर फरार हो गया। बच्चों को बाइक में ले जाते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। प्रापर्टी डीलर ने सीओ को शिकायत करते हुए फुटेज सौंपते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की है।

शुक्रवार की दोपहर शिवनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर हरजिंदर सिंह सीओ जीसी टम्टा से मिले। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे उनका बेटा अगमजोत (साढ़े 3 साल) और किराएदार की बेटी पल्लव विश्नोई (7) रोजाना की तरह खेलने के लिए नरेंद्र हार्ट सेंटर के सामने स्थित पार्क गए थे। पार्क के पास अज्ञात बाइक सवार ने दोनों को घर छोड़ने की बात कहकर बाइक में बिठा लिया। उसने बाइक घर ले जाने के बजाए कुंडेश्वरी रोड की ओर दौड़ा दी। रेलवे फाटक पार करने के बाद बदमाश ने अगमजोत को टैक्सी स्टैंड के पास उतार दिया और पल्लव को लेकर चला गया।


कुमाऊं स्वीट्स के पास पल्लव के शोर मचाने पर आरोपी उसे उतारकर भाग खड़ा हुआ। हरजिंदर ने बताया कि वह किसी काम से टैक्सी स्टैंड के पास गुजर रहे थे कि रेलवे क्रांसिंग के पास उन्हेें अपना बेटा रोते हुए मिला। घर पहुंचने पता चला कि पल्लव गायब है। वह उसे खोजते हुए टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचे थे कि वहां रोते हुए पल्लव मिल गई। जहां पल्लव को बदमाश ने छोड़ा था, वहां से वह किसी बाइक मेें बैठकर यहां पहुंच गई थी। बच्चों को ले जाने की घटना दो जगहों पर सीसीटीवी में कैद हुई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को पहचानने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। सीओ टम्टा ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed