फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Your mind will not stop teachers from school

अपने मन से स्कूल बंद नहीं करेंगे शिक्षक

Fri, 22 Jan 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 22 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

डीईओ बेसिक सत्यनारायण ने दूरदराज के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षिक स्तर में सुधार करने, अनुशासन एवं स्वयं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, विद्यालय के हर क्रियाकलाप को अप-टू-डेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने को भी कहा।

विज्ञापन


अब विद्यालयों में बगैर तिथि के छुट्टी की अर्जी देने का सिलसिला नहीं चलेगा। शिक्षकों को पूर्व अवकाश स्वीकृत कराना पडे़गा। वह अपने मन से न तो विद्यालय बंद कर सकेंगे और विवेकाधीन अवकाशों को लंबे अवकाशों में जोड़ पाएंगे। डीईओ बेसिक ने थुवामौनी में 27 में से 22, नवीनडुंगरा में 55 में से 45, बालीगांव में 6 में से 5, बरूनारी में 62 में से 52, देवीधार में 26 में से 19 और जूनियर हाईस्कूल बांसबस्वाड़ी में 55 में से 37 बच्चों को उपस्थित पाया।
विज्ञापन


यहां शिक्षा स्तर ठीक पाया गया। नवीनडुंगरा में बच्चों के आरएनबी में चयन पर शिक्षक की पीठ थपथपाई। नवीन डुंगरा, थुवामौनी, देवीधार, बरूनारी विद्यालयों की मरम्मत का प्रस्ताव देने को कहा। डीईओ ने बाद में प्राथमिक विद्यालय नौमाना, तड़ीगांव, डुंगराओड़, कलौनी का भी निरीक्षण किया। डुंगराओड़ विद्यालय का शैक्षिक स्तर निम्न पाया गया, जिसके लिए शिक्षक को हिदायत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed