{"_id":"5808fbbe4f1c1b453d702960","slug":"young-ran-for-army-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर जिले के 6546 युवकों ने लगाई दौड़, 730 पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर जिले के 6546 युवकों ने लगाई दौड़, 730 पास
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए दौड़े युवा
- फोटो : अमर उजाला
बनबसा (चंपावत) बृहस्पतिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के 6546 युवकों ने सेना भर्ती को दौड़ लगाई। इनमें से 730 चयनित हुए। शुक्रवार को रिटायर्ड सेना कर्मियों के लिए डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कोर) की भर्ती होगी। बृहस्पतिवार को यहां सैनिक छावनी फायरिंग मैदान में ऊधमसिंह नगर जिले के युवकों की भर्ती हुई।
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए ऊधमसिंह नगर जिले के 8254 युवकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 6847 युवक भर्ती में पहुंचे। कम ऊंचाई के चलते 301 युवक चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए। दौड़ में 6546 युवकों ने शिरकत की। इसमें से 730 युवकों ने सफलता हासिल की। अब इनका मेडिकल होगा। बीआरओ अल्मोड़ा के डायरेक्टर (भर्ती अधिकारी) कर्नल केएस बुधवार ने बताया कि शुक्रवार को डीएससी के लिए पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन