{"_id":"5d0cda478ebc3e1417539e70","slug":"yoga-is-beneficial-for-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन और शरीर को निरोग रखता है योग:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन और शरीर को निरोग रखता है योग:डीएम
Fri, 21 Jun 2019 10:47 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में सूर्य नमस्कार करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरलचौड़ मैदान में हुए योग शिविर में डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर का आगाज पतंजलि योगपीठ के प्रदेश प्रभारी भास्कर ओली, नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि योग में वो शक्ति है, जो मन और शरीर को निरोग रखती है। हर व्यक्ति को योग जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ.भुवन चंद्र जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पतंजलि समिति के प्रदेश प्रभारी भास्कर ओली, जिला प्रभारी लोकमणि पंत और राजेंद्र गहतोड़ी ने योग के विभिन्न आसन का अभ्यास करवाया। एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, लोनिवि के ईई डीडी भट्ट, प्रभारी आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुरेश गंगवार, डॉ.बीडी सुतेड़ी, बीडी फुलेरा, इंद्र सिंह बोरा, आरसी पुनेठा, चंद्रप्रकाश पुनेठा, तारादत्त पांडेय, हरीश भट्ट, नवीन पंत, एनडी गड़कोटी थे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब देहरादून और नेहरू युवा केंद्र ने सहयोग किया।
विज्ञापन
दुग्ध संघ ने सभी योग साधकों को दूध का सेवन कराया। जिला अस्पताल और यूसीएससी में भी योग दिवस पर कार्यक्रम हुए। लोहाघाट में योगाचार्य लक्ष्मण मेहता, नवीन मुरारी, जगदीश जोशी ने योगाभ्यास कराया। जीजीआईसी में 24 छात्रा बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा की कैडेटों के अलावा छात्राओं ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट हेमंती भट्ट, प्रधानाचार्या मीना शुक्ला के निर्देशन में छात्राओं ने योग किया। शिक्षक गणेश पुनेठा ने सहयोग किया। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव की देखरेख में पतंजलि योगपीठ की योग प्रशिक्षक कुसुम खर्कवाल, हीरा मुरारी, आचार्य देवेंद्र ने हिमवीरों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर उप सेनानी सुशील कुकरेती, डॉ.मोहित वर्मा, एसएम ज्योतिका साह, अमर सिंह, गणेश सिंह थे।
जीआईसी खेतीखान में गोकुल जोशी, सीएल वर्मा, जीएस देऊ, संदीप कलखुड़िया, पदमा, मीरा, त्रिलोचन थे। पाटी में शिक्षक रवीश पचौली, दिनेश सौराड़ी, राजेंद्र गहतोड़ी, प्रदीप जोशी ने विवेकानंद विद्या मंदिर में योगासन कराया।
टनकपुर स्टेडियम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डाल योग को ऋषि मुनियों की योगसाधना का तप बता इसके वैज्ञानिक पहलुओं के बारे बताया। विधायक कैलाश गहतोड़ी की अध्यक्षता में सांइटिफिक विजन एंड लाइव शो के डॉ. नवनीत जोशी, दीक्षा गुप्ता, डॉ. मो. शाहिद, राजीव आर्य ने योगासन का प्रदर्शन किया गया। सूर्योदय सेवा समिति के एनडी तिवारी की एनसीसी टीम, राजकीय विभागों के अलावा व्यापार मंडल ने शिरकत की।
पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, एसडीएम दयानंद सरस्वती, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, सीओ बीसी पंत, तहसीलदार खुशबू पांडेय, चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, डीएसटीओ एनबी बचकेती, जिला शिक्षाधिकारी डीएस राजपूत, एआरटीओ रशिम भट्ट उपस्थित रहे। उधर, बनबसा में एनएचपीसी में महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में खटीमा के पतंजली योगपीठ कैलाश नेगी, विमलेश कुमार, नाता मुनगली की ओर से योग कराया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर में देवभूमि बीएड कॉलेज में सीमांत सेवा फाउंडेशन की ओर से युवाओं के अलावा लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर भूपाल राम, कैलाश थपलियाल, के. शेर सिंह खोलिया, दीपक रजवार, प्रकाश गोस्वामी, ललित वर्मा, पंकज मुरारी, आदि मौजूद रहे। एसएसबी 57वीं वाहिनी इ कंपनी के जवानों ने कमांडर आनंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में योगासन किया, धनुषपुल स्थित ए कंपनी के जवानों ने अपने कमांडर के नेतृत्व में योगासन किया।
सेवानिवृत्त फौजी ब्रिगेडियर पुष्कर चंद, समाजसेवी, फार्मर जगत सिंह रावत, साहित्यकार कैलाश चंद्र लोहनी, खिलाड़ी सुंदर सिंह, इमरान अली एवं जेएस मेहता, चिकित्सक डॉ. मो. शाहिद और डा. डीडी जोशी को मंत्री अरविंद पांडेय और विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सम्मानित किया।