{"_id":"5cffdc4bbdec22078f24ea69","slug":"yoga-camp-in-itbp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमवीर सीख रहे योग और प्राणायाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमवीर सीख रहे योग और प्राणायाम
Tue, 11 Jun 2019 10:22 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में आईटीपी की 36वीं वाहिनी में योगाभ्यास करते हिमवीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में योग शिविर जारी है।
विज्ञापन
शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की योगाचार्य कुसुम खर्कवाल हिमवीरों को योग और प्राणायाम के गुर सिखा रही हैं। वाहिनी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव के दिशा-निर्देशन में छह जून से शुरू हुए 16 दिवसीय योग शिविर के दौरान हिमवीरों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। शिविर का समापन 21 जून को किया जाएगा।
शिविर रोजाना शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक चल रहा है। योग शिविर में हिमवीरों को प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रस्त्रिका, कपालभाति, ताड़ासन, धनुराषन, भुजंगासन, पदमासन, वक्रासन आदि योग और प्राणायामों का अभ्यास कराया जा रहा है। कमांडेंट यादव का कहना था कि योग और प्राणायाम हिमवीरों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फायदेमंद है।
विज्ञापन
कमांडेंट का कहना है कि सुंई और पाटन गांव के इच्छुक लोग भी योग शिविर का लाभ उठा सकते हैं जिन्हें वाहिनी तक लाने और ले जाने के लिए वाहन की विशेष व्यवस्था की गई है। योग शिविर के आयोजन में हिमवीर वाइब्ज वेलफेयर एसोसिएशन (हव्वा) की अध्यक्षा अनीता यादव, उप सेनानी सुशील कुकरेती, संजय चौधरी, सहायक सेनानी विनोद भाटी, डॉ.मोहित वर्मा, एसएम ज्योतिका साह आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन