फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Years old dream will be fulfilled, alternative route will be found

पूरा होगा वर्षो पुराना सपना, मिलेगा वैकल्पिक मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Years old dream will be fulfilled, alternative route will be found
डामर नहीं होने से वर्तमान में इस खस्ताहाल में है सूखीढांग-डांडा-मीडार मोटर मार्ग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पांच दशक के संघर्ष के बाद सूखीढांग-डांडा-मीडार (एसडीएम) मोटर मार्ग का निर्माण हुआ, पर यह मार्ग अभी भी कच्चा और बेहद खराब हाल में है। मगर अब इस मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 28 फरवरी को चंपावत दौरे में इस मार्ग के डामरीकरण का एलान किया। जिला प्रशासन उनके एलान को धरातली स्वरूप देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर एसडीएम रोड के डामरीकरण होने से टनकपुर से चंपावत के बीच अच्छा वैकल्पिक मार्ग तो मिलेगा ही, साथ ही सिख तीर्थ स्थली रीठा साहिब का 70 किमी की ये दूरी कम हो जाएगी। रीठा साहिब का जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर से 150 किलोमीटर का फासला घटकर अब 80 किमी रह गया है। इस मार्ग का लाभ तीर्थयात्रियों के अलावा 21 गांव के पांच हजार से अधिक लोगों को भी हो रहा है।
विज्ञापन

आसान होगी यात्रा
एसडीएम रोड पर डामरीकरण होने से ग्रामीणों को लाभ होगा। इस सड़क के बनने से लधिया और तल्लापाल के लोगों की मैदानी क्षेत्र टनकपुर से पहुंच सुगम हुई है। -शंकर दत्त जोशी एसडीएम रोड निर्माण को बनी संघर्ष समिति के नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

भाड़े में आएगी कमी
डामर होने के बाद इस रोड से लोगों के भाड़े में भी कमी आएगी। साथ ही फल, जड़ी-बूटियां और अन्य सामान को मंडी तक पहुंचाने की सुविधा भी मिलेगी। - पवन देउपा सामाजिक कार्यकर्ता

इन गांवों की आवाजाही होगी सुगम
सूखीढांग, गेरलेख, चौड़ाकोट, धुरा, पातल, मथियाबांज, तलियाबांज, बकोरिया, बुड़म, कल्लाड़, डांडा, कठौती, ककनई की धार, मल्ली टांण, तल्ली टांण, साल, मछियाड़, तलाड़ी, कुल्यालगांव, चौड़ामेहता और रीठा साहिब।
मुख्यमंत्री द्वारा एसडीएम रोड के डामरीकरण के एलान के बाद अब जिला प्रशासन इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।
सुरेंद्र नारायण पांडेय,
डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed