{"_id":"653e941715c90164090e1596","slug":"x-ray-facility-in-pati-hospital-is-just-a-month-away-champawat-news-c-8-1-hld1026-252439-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा बस एक माह दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा बस एक माह दूर
Sun, 29 Oct 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह में एक्सरे सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही एक्सरे तकनीशियन की तैनाती करने वाला है। एक्सरे की सुविधा मिलने से मरीजों को लोहाघाट या चंपावत की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पाटी क्षेत्र के लोग आठ साल से एक्सरे की व्यवस्था कराने की मांग करते रहे हैं।
पाटी में वर्ष 2003 में सांसद निधि से एक्सरे मशीन मिली थी। कुछ समय एक्सरे भी हुए लेकिन कभी तकनीशियन तो कभी मशीन की खामी से परीक्षण नहीं हो सके। वर्ष 2014 के बाद यहां एक्सरे पूरी तरह से बंद हो गए। अब विभाग ने पाटी अस्पताल को नई मशीन दी है। एक्सरे मशीन अस्पताल पहुंच गई है। जल्द ही एक्सरे तकनीशियन की तैनाती कर दी जाएगी। इससे पाटी ब्लाॅक के 40 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
जिले में तीन अस्पतालों में होते हैं एक्सरे
चंपावत। चंपावत जिले में तीन सरकारी अस्पतालों में एक्सरे परीक्षण की सुविधा है। जिला अस्पताल के अलावा टनकपुर और लोहाघाट के उप जिला अस्पताल में यह सुविधा है। अब जल्द ही पाटी में भी ये सुविधा मिलने लगी। अब सिर्फ बाराकोट ब्लॉक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही इस सुविधा से वंचित है। संवाद
विज्ञापन
कोट
जिला योजना से पाटी को एक्सरे मशीन दी गई है। खनन न्यास कोष से एक्सरे तकनीशियन की तैनाती की प्रक्रिया शुरू की गई है। एक महीने में तैनाती की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।