{"_id":"65e9f7a0dba9304eba09c4f1","slug":"world-war-ii-soldiers-wife-appeals-for-pension-champawat-news-c-229-1-shld1026-106075-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक की पत्नी ने लगाई पेंशन की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक की पत्नी ने लगाई पेंशन की गुहार
Thu, 07 Mar 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पाॅटी ब्लाॅक के चौड़ाकोट मौनकांडा के सिमली तोक निवासी भौन राम ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। सैनिक की विधवा ने डीएम के माध्यम से शासन और रक्षा मंत्रालय को पत्र भेजकर वन रैंक वन पेंशन का लाभ देने की मांग की है।
सिमली तोक निवासी सैनिक स्व. भौन राम की पत्नी नरूली देवी और उनके पुत्र देव राम का कहना है कि सैन्यकर्मियों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिल रहा है लेकिन इस योजना का उन्हें कोई फायदा नहीं मिला है। इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है। शासन-प्रशासन से कई बार पत्राचार के बाद भी उन्हें अब तक किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है। इस संबंध में सैनिक कल्याण विभाग की ओर से बताया गया कि द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों को पेंशन नहीं दी जाती है। इसके अलावा आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक माह 10 हजार की निश्चित धनराशि सैनिक परिवार को दी जा रही है। संवाद