फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Workshop orgnised for awareness.

Champawat News: यातायात, ठोस अपशिष्ट और जल प्रबंधन की चुनौतियों से पार पानी जरूरी

Fri, 22 Sep 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 22 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Workshop orgnised for awareness.
चंपावत। उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल की ओर से चंपावत शहर के आसपास यातायात, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रबंधन सहित अन्य चुनौतियों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में शहर के जन प्रतिनिधियों ने नैनीताल से आए विशेषज्ञों के साथ पर्यावरण संरक्षण के साथ यातायात, पार्किंग, शुद्ध पेयजल आदि की समस्या के समाधान के लिए मंथन किया। जनप्रतिनिधियों ने शहर क्षमता के आंकलन के साथ पानी, सीवर, यातायात, पार्किंग की समस्या की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए महत्वपूर्ण बताया। एटीआई से आए कार्यक्रम निदेशक मनोज पांडे ने बताया कि पहले चरण में राज्य के सात शहरों का अध्ययन किया जा रहा है जिनमें चंपावत के साथ नैनीताल, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, मसूरी, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। सीडीओ आरएस रावत ने कहा कि हम सभी को मिलकर शहरों को सुविधायुक्त बनाने के लिए धारणा विकसित करनी होगी।
विज्ञापन

कार्यशाला में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, प्रकाश तिवारी, श्याम नारायण पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, राजेंद्र गहतोड़ी, डीएफओ आरसी कांडपाल, ईओ अशोक वर्मा, ईई जल संस्थान बिलाल युनुस, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि ने चंपावत शहर की दिशा और दशा सुधारने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed