फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Workers should gear up for assembly elections: Furtyal

विधानसभा चुनाव को कमर कसें कार्यकर्ता: फर्त्याल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Workers should gear up for assembly elections: Furtyal
पाटी में आयोजित भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। पाटी और लोहाघाट में भाजपा कार्यसमिति की बैठकों में विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीति तय की गई। लोहाघाट में रविवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति की बैठक में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। पार्टी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, चेयरमैन गोविंद वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, रेणु गड़कोटी, नवीन बोहरा आदि ने पार्टी की रीति-नीति और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। इधर पाटी ब्लॉक सभागार में मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक फर्त्याल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर पांडेय ने सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर ताकत देने का आह्वान किया गया। बैठक में मंडल प्रभारी पुष्कर पुजारी, ब्लॉक प्रमुख सुमन लता, राकेश पाटनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed