{"_id":"65be7c984cc6190cda06621d","slug":"workers-engaged-in-repairing-the-crack-found-in-the-power-channel-champawat-news-c-243-1-shld1007-101986-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पावर चैनल में मिले क्रेक की मरम्मत में जुटे रहे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पावर चैनल में मिले क्रेक की मरम्मत में जुटे रहे कर्मी
Sat, 03 Feb 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
पावर चैनल में मिले क्रेक की मरम्मत में जुटे कर्मी। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। एनएचपीसी की पावर चैनल में क्रेक होने के मामले में शनिवार को भी दिन भर मरम्मत का कार्य जारी रहा। इससे पावर हाउस में तीन टरबाइन में मात्र एक एक टरबाइन से करीब 10 मेगावाट बिजली उत्पादन जारी रहा। एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजिल व्यास ने बताया कि अभी मरम्मत में 6-7 दिन लग सकते हैं। बता दें कि पावर चैनल में सैलानीगोठ नई बस्ती के पास बुधवार की सुबह रिसाव होने से ग्रामीणों में भय हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर एनएचपीसी प्रबंधन से सुरक्षा के उपाय शुरू किए थे। गोताखोर टीम ने जांच कर क्रेक को तलाश किया। क्रेक की मरम्मत जारी है। संवाद
विज्ञापन