फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work on time with quality work: Dinkar

गुणवत्ता के साथ वक्त पर पूरा करें काम : दिनकर

Sat, 24 Nov 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत। Updated Sat, 24 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Work on time with quality work: Dinkar
निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता दिनकर। - फोटो : अमर उजाला
 कोलीढेक में निर्माणाधीन जलाशय (झील) का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता एके दिनकर ने विभाग के अभियंताओं के साथ झील क्षेत्र का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ दो वर्ष के निर्धारित समय में काम पूरा करने की हिदायत दी। कहा कि झील के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन


प्रमुख अभियंता ने बताया कि शासन से पहली किश्त के रूप में 8 करोड़ 10 हजार रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। झील निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपये की डीपीआर नाबार्ड को भेजी गई है। जिसमें 16 करोड़ रुपये लागत से झील निर्माण और रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। बताया गया कि डूब क्षेत्र में जिन काश्तकारों की नाप भूमि आ रही हैं, उन्हें मुआवजा वितरित करने के लिए पत्रावलियां तैयार कर ली गई हैं। जल्द ही मुआवजे की रकम के वितरण का काम शुरू कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सड़क से झील क्षेत्र तक 300 मीटर पहुंच मार्ग तैयार करने के साथ बैचिंग प्लांट के लिए भूमि का समतलीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन के भीतर बैचिंग प्लांट तैयार होने के बाद डैम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उनके साथ निरीक्षण में मुख्य अभियंता यांत्रिक देहरादून एनके यादव, संजय कुशवाहा, अधीक्षक अभियंता यांत्रिक अल्मोड़ा, पीके दीक्षित अधीक्षण अभियंता सिविल पिथौरागढ़, डीएस कुटियाल मुख्य अभियंता अल्मोड़ा आदि शामिल थे। इस मौके पर सिंचाई विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed