फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work on lift and platform started in railway station

Champawat News: रेलवे स्टेशन में लिफ्ट और प्लेटफार्म का कार्य शुरू

Sat, 23 Aug 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Work on lift and platform started in railway station
टनकपुर रेलवे स्टेशन में लिफ्ट का निर्माण कराती कार्यदायी संस्था। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। अमृत भारत योजना के तहत टनकपुर रेलवे स्टेशन अब हाईटेक होने लगा है। स्टेशन में लिफ्ट निर्माण का भी कार्य शुरू हो गया है। एक नए प्लेटफार्म का भी निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही एस्केलेटर का भी यात्री लुत्फ उठा सकेंगे। यार्ड में भी लाइन बढ़ाने का कार्य तेज हो गया है। निकट भविष्य में बेहतर रेल सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की पहल की थी। योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। मुख्य भवन, कार्यालय रिजर्व लाॅन, 18 दुकानें, पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, हाईटेक शौचालय, नया प्लेटफार्म, यार्ड आदि का कार्य शामिल था। वर्तमान में दुकानें तैयार हो गई हैं। पार्किंग, शौचालय, रिजर्व लाॅन, मुख्य भवन आदि अनेक कार्य अंतिम चरण में हैं। वर्तमान में स्टेशन से पांच एक्सप्रेस ट्रेन, चार पेसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि स्टेशन में अभी तक 13 लाइन का यार्ड था। अब 17 लाइन का यार्ड बन जाएगा। इससे स्टेशन में अधिक ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। स्टेशन में दो लिफ्ट बन रही हैं। अब एस्केलेटर लगाने की तैयारी है। एक और प्लेट फार्म के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। इससे तीन प्लेटफार्म में पांच लाइनों में खड़ी ट्रेनों से यात्री उतर और चढ़ सकेंगे। यार्ड 17 होने से अधिक संख्या में ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed