{"_id":"9cfb4b115bd03954394a12b3c8c101df","slug":"won-in-the-compartment-occupied-by-encroachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीनी कंपार्टमेंट में अतिक्रमणकारियों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीनी कंपार्टमेंट में अतिक्रमणकारियों का कब्जा
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के खटीमा रेंज में वन भूमि पर अतिक्रमण की रफ्तार दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। टनकपुर से लगे छीनी कंपार्टमेंट में करीब पंद्रह हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन
वन भूमि पर अतिक्रमण आम बात है, लेकिन खटीमा रेंज में अतिक्रमणकारियों को बोलबाला कुछ ज्यादा ही है। रेंज के चकरपुर क्षेत्र में जहां वन माफिया ने वन रावत जनजाति के लोगों की आड़ में वन भूमि पर कब्जा कर पूरा गांव बसा लिया है, वहीं गढ़ीगोठ और पचपकरिया गोठ क्षेत्र में भी कई एकड़ भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है। टनकपुर से लगे छीनी कंपार्टमेंट में भी जंगल से लगे गांवों के लोगों ने करीब पंद्रह हेक्टेयर से ज्यादा वन भूमि पर कब्जा कर खेत बना लिए हैं। ऐसा नहीं है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। दरअसल वन भूमि पर अतिक्रमण का यह खेल विभाग के नुमाइंदों की सांठगांठ से ही चल रहा है।
विज्ञापन