फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women will independent

डेयरी व्यवसाय और सब्जी उत्पादन से महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी

Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women will independent
बनबसा फागपुर में आरसेटी प्रशिक्षण में शिरकत करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आंबेडकर ग्राम फागपुर में महिलाओं का दस दिवसीय डेयरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण शुरू हुआ। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) चंपावत की ओर से आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्रामप्रधान गीता देवी और आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन

 
महिलाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर 35 ग्रामीण महिलाओं को डेयरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आरसेटी के निदेशक ने प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार अपनाने वाली महिलाओं को बैंकों, सरकार से मिलने वाली सुविधाओं और ऋण आदि की जानकारी दी। इससे पूर्व माइक्रो लैब के जरिए प्रशिक्षणार्थियों का परिचय कराया गया और विभिन्न खेलों एवं वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से उद्यमिता के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन


आरसेटी के प्रशिक्षण समन्वयक फैकल्टी विजय लडवाल ने कहा कि फागपुर में सिंचाई के पर्याप्त साधन होने से महिलाएं नकदी फसलों, सब्जियों आदि का उत्पादन करें। प्रशिक्षण के बाद डेयरी व्यवसाय कर स्वरोजगार अपनाएं। उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद दुधारू गायों की खरीद के लिए सरकारी योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि फागपुर के सेना छावनी से लगे होने से गांव से दूध, सब्जियों की अधिक मांग रहती है जिसका महिलाएं लाभ उठा सकेंगी। वहां आरसेटी के राजेश पंत, सफल उद्यमी लक्ष्मी शर्मा और ग्रामीण मौजूद रहे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed