{"_id":"5908c0674f1c1bcb3a443408","slug":"women-put-watch-waking-up-whole-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर जागकर कर रही रखवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर जागकर कर रही रखवाली
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 02 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में शराब की दुकान के विरोध में रात के वक्त पहरा देती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में आरएफसी गोदाम के समीप शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। महिलाएं बीते पांच दिनों से रात-दिन लगातार दुकान के बाहर विरोध में धरने में बैठ रही हैं। यहां शराब की दुकान में तोड़फोड़ किए जाने के मामले में चार दिन पूर्व हेमा जोशी सहित 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद से महिलाओं का आंदोलन और उग्र हो गया है।
महिलाओं का कहना है कि आरएफसी गोदाम में सरकारी भवन में शराब की दुकान किसी भी सूरत में नहीं खुलने दी जाएगी। आरएफसी गोदाम के समीप महिलाओं ने सोमवार रात भर दुकान के पास पहरा दिया। मंगलवार की सुबह कनलगांव, जूप, गोरलचौड़ की अन्य महिलाएं धरने में बैठ गईं। महिलाएं बारी-बारी से धरने में शिरकत कर रही हैं, उन्होंने दुकान के बंद होने तक अपना विरोध जारी रखने की बात कही।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में सभासद कलावती देवी, अनीता प्रहरी, शकुंतला गोस्वामी, नरेश जोशी, निर्मला देवी, कमला देवी, तुलसी देवी, भूमि देवी, राम सिंह भंडारी, भूपेंद्र नाथ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
चल्थी के धनुषपुल में तीसरे दिन भी धरना जारी
जिले के चल्थी में आबकारी विभाग की ओर से धनुषपुल के समीप शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्राम प्रधान जानकी देवी के नेतृत्व में भरत राम, सूरज सिंह बोहरा, उमाशंकर भट्ट, गोपाल सिंह बोहरा, बालम सिंह बोहरा, अमर सिंह बोहरा, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, गंगा देवी आदि ने विरोध प्रदर्शन में शिरकत की।
बाराकोट में खुलीं शराब की दो दुकानें
एक मई तक बाराकोट विकासखंड में शराब की एक भी दुकान नहीं थी, लेकिन दो मई को ये तस्वीर बदल गई है। यहां एक नहीं शराब की दो दुकानें खुल गई हैं। इन दुकानों को खुलवाने की पैरवी इलाके के 12 से अधिक प्रतिनिधियों ने की थी।
बाराकोट में शराब की दो दुकानें खुल गई हैं। लोहाघाट विकासखंड के पुलहिंडोला (किमतोली) की देशी दुकान और पाटी विकासखंड की पाटी की विदेशी शराब की दुकान को तीसरे विकासखंड बाराकोट में शिफ्ट कर दिया गया है।
विरोध के चलते पुलहिंडोला व पाटी में ये दुकानें नहीं खुल पा रही थीं। बताया गया कि इन दुकानों को बाराकोट में खुलवाने के लिए आबकारी विभाग को क्षेत्र के 12 से अधिक प्रतिनिधियों ने ज्ञापन दिया था। उनकी दलील थी कि इलाके में अवैध शराब पर लगाम कसने के लिए शराब की दुकान होना बेहतर रहेगा। इस दलील को आधार बनाकर विभाग ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाराकोट में शराब की दुकान खोल दी।
मंगलवार से बाकायदा यहां दो दुकानें शुरू हो गई हैं। जिला आबकारी अधिकारी दीपाली साह ने बताया कि इन दुकानों को मिलाकर अब चंपावत जिले में मंगलवार तक शराब की 9 दुकानें खुल गईं। अलबत्ता अब तक शराब की 7 दुकानें नहीं खुल सकी हैं। इन दुकानों को खुलवाने की कवायद चल रही है।