फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women enraged by BJP leader's remarks

Champawat News: भाजपा नेता की टिप्पणी से भड़कीं महिलाएं

Wed, 12 Jul 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Jul 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Women enraged by BJP leader's remarks
विवाद सुलझाने को बैठक में मौजूद एसडीएम सुंदर सिंह, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह और दोनों पक्षों के लो
टनकपुर (चंपावत)। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ काटने को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम सुंदर सिंह ने बैठक बुलाई। बात सुलह समझौते तक पहुंचती इससे पहले ही एक भाजपा नेता ने महिलाओं के मासिक धर्म पर टिप्पणी कर दी। इससे महिलाएं भड़ गईं। एसडीएम और कोतवाल की मौजूदगी में हंगामा हो गया। मामला शांत कराने के लिए पुलिस बुलाई पड़ी।
विज्ञापन

नगर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर से वर्षों पुराना पीपल का पेड़ काटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद सुझलाने के लिए एसडीएम ने बुधवार को तहसील में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई थी। इसमें कोतवाल चंद्रमोहन सिंह भी मौजूद थे। इस बीच भाजपा ओबीसी मोर्चा के एक नेता ने मासिक धर्म पर कोई टिप्पणी कर दी। इससे बैठक में मौजूद महिलाएं भड़क गई। एसडीएम कक्ष में हंगामा हो गया। महिलाएं भाजपा नेता की पीटने पर उतारू हो गईं। किसी तरह उसे बचाकर वहां से भगाया गया। बाद में फोर्स बुलवाकर महिलाओं को शांत कराया गया। एसडीएम का कहना है कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार पिंकी आर्या, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, मंदिर के पुजारी प्रेम नारायण दास, प्रतिभा अग्रवाल, बिंदु बत्रा, दीपक नाथ, रविंद्र नाथ, कैलाश कलखुड़िया, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि कुमार प्रजापति, देवकली गुप्ता, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो 12 टीएनपी
फोटो 12 टीएनपी 07, 08 व 09 पी।
इनसेट
-मंदिर के पुजारी ने भाजपा नेता के खिलाफ दी तहरीर
तहसील में एसडीएम सुंदर सिंह और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह की मौजूदगी में हुए बवाल के बाद मंदिर के पुजारी रामनारायण दास ने मासिक धर्म को लेकर महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed