फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women died

गर्भावस्था में नियमित जांच और उपचार नहीं कराने से हुई महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Women died
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई श्रमिक की गर्भवती पत्नी की मौत गर्भावस्था में नियमित परीक्षण और उपचार नहीं कराने से प्री इक्लेम्सिया के कारण हुई है। तीन डॉक्टरों के पैनल की ओर से किए गए पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या तीन निवासी श्रमिक पप्पू की गर्भवती पत्नी शारदा (40) की मंगलवार की सुबह तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. वीके जोशी, डॉ. हेमंत शर्मा और डॉ. आफताब अंसारी ने संयुक्त रूप से पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

डॉ. जोशी ने बताया महिला आठ माह की गर्भवती थी लेकिन उसने गर्भावस्था में न तो टीकाकरण कराया और न ही स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर उपचार कराया। प्री-इक्लेम्सिया के कारण महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्री-इक्लेम्सिया गर्भवती महिलाओं में होता है जिसमें जान का खतरा रहता है। प्री-इक्लेम्सिया में गर्भवती महिला का रक्तचाप अचानक बढ़ जाता है जिससे दौरे पड़ने के साथ ही ब्रेन हेमरेज तक हो सकता है। इधर पुलिस उप निरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed