फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women are returning without treatment

बिना इलाज के लौट रही हैं महिलाएं

Fri, 21 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Fri, 21 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Women are returning without treatment
जिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
 नई सरकार बनने के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के इरादे से विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अस्पताल का तीन बार दौरा किया। लेकिन अस्पताल की व्यवस्था में खास सुधार नहीं हो सका है। वहीं अब जिला अस्पताल में महिलाओं का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। पहली जुलाई से प्रसूति रोग विशेषज्ञ के 45 दिनों के अवकाश में होने से महिला रोगियों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। कई महिलाएं इलाज के बगैर वापस लौटने को मजबूर हो रही हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमएल बोहरा ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर 15-15 दिनों के लिए तीन महिला डॉक्टरों को संबद्ध किया था। पहली जुलाई से 15 जुलाई तक तो संबद्ध महिला डॉक्टर ने यहां सेवाएं दी। लेकिन 16 जुलाई से संबद्ध संविदा डॉक्टर मेडिकल में चल दी हैं। इसके चलते अस्पताल में ज्यादातर महिलाओं को इलाज के बगैर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी का कहना है कि एलएमओ के तीनों पद खाली हैं। महिला डॉक्टरों की कमी होने से फजीहत बढ़ रही है।
विज्ञापन


चंपावत जिले को मिला पहला फिजीशियन
चंपावत जिले को पहला फिजीशियन मिल गया है। नवागत फिजीशियन डॉ. एमके सैनी ने यहां जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सितंबर 1997 में जिला बनने के बाद यहां पहली बार किसी फिजीशियन की तैनाती हुई। 20 जून को ऋषिकेश के फिजीशियन के यहां स्थानांतरण के आदेश हुए थे। डॉ.एमके सैनी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आने के बाद से मरीजों की आमद बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed