{"_id":"5c4f4281bdec227d9070b9a6","slug":"women-are-protesting-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइन की मरम्मत को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइन की मरम्मत को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Mon, 28 Jan 2019 11:27 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पेयजल योजना की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करती चौमेल की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बाराकोट विकासखंड के चौमेल क्षेत्र की महिलाओं ने पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2013 में स्वजल परियोजना की ओर से बनाई गई पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2016 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत न किए जाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि चौमेल में 90 परिवार निवास करते हैं। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को बहुत दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल योजना की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। वहां पुष्कर सिंह महर, किशोर सिंह, कलावती देवी, मनी देवी, कुलदीप फर्त्याल, मनोज सिंह, राकेश गोस्वामी, रतन सिंह, झूपा देवी, गीता देवी, हयात सिंह, मान सिंह बिष्ट, मुन्नी देवी, जीवंती देवी, संजय फर्त्याल, बसंती देवी, शंकर राम, पार्वती देवी, रमेश राम, जैमती देवी, हेमा देवी, आनंदी देवी, शांति देवी आदि थे। इस संबंध में डीएम रणवीर सिंह चौहान ने स्वजल परियोजना निदेशक एचजी भट्ट को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।