{"_id":"66200b918fe91d6be60deb33","slug":"woman-who-jumped-into-sharda-canal-not-found-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-102831-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा नहर में छलांग मारने वाली महिला का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा नहर में छलांग मारने वाली महिला का नहीं चला पता
Wed, 17 Apr 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा बैराज के शारदा नहर पुल से मंगलवार को छलांग मारने वाली महिला का अब तकपता नहीं चल सका है। पुलिस ने लोहियाहेड तक शारदा नहर में महिला की तलाश की। उधर, महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पंजीकृत किया है।
मंगलवार को एक महिला ने शारदा नहर में छलांग मार दी थी। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना को देखने के बाद महिला का पता लगाया गया। शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ललित मोहन पांडेय ने बताया कि महिला के पिता ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उसकी पहचान अपनी पुत्री पूजा सिंह क रूप में की।
उधर, बीती देर रात्रि बनबसा नई बस्ती मीना बाजार निवासी पूजा सिंह की मां राजबाला देवी ने थाने में तहरीर सौंप दामाद शहदाब और उसकी बहन सविस्ता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पुलिस ने शहदाब (संदीप कुमार) और सविस्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 का मुकदमा पंजीकृत किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसआई ललित पांडेय को सौंपी गई है। संवाद