फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Woman Team of Cricket in Tankpur

महिला क्रिकेट में टनकपुर ने बरेली को आठ विकेट से हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman Team of Cricket in Tankpur
मैच के लिए तैयार बरेली व टनकपुर की महिला क्रिकेट टीम। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। स्टेडियम मैदान में रविवार को बरेली और टनकपुर की महिला क्रिकेट टीम के बीच सद्भावना मैच हुआ। इसमें टनकपुर ने बरेली को आठ विकेट से हराया। क्षेत्र में पहली बार महिला क्रिकेट मैच होने से दर्शकों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह दिखा। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष रिपुदमन सिंह तड़ागी ने कहा कि महिला टीमों के बीच क्रिकेट मैच के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की युवतियों को अन्य खेलों के साथ ही क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

तड़ागी फिलिंग स्टेशन के सहयोग से आयोजित मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुभाष बगौली ने किया। पहले बल्लेबाजी कर बरेली स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 16 ओवर में 86 रन बनाए। अंकिता ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। टनकपुर की गेंदबाज पिंकी ने तीन, मनीषा ने एक विकेट लिया। जवाबी बल्लेबाजी में टनकपुर की टीम ने 18 ओवर में मैच जीत लिया। बरेली की गेंदबाज पारुल ने दो विकेट चटकाए। मैच के आयोजन में क्रिकेट कोच दीपक सेठी, विकास सिंह, कमल सिंह, दीपक पंचौली आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed