फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   With the sweetness comes close friendship ties

मैत्री प्रगाढ़ होने के साथ ही संबंधों में भी आएगी मधुरता

Fri, 16 Sep 2016 10:15 PM IST
विनोद काला/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विनोद काला/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Fri, 16 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
With the sweetness comes close friendship ties
मैत्री प्रगाढ़ होने के साथ ही संबंधों में भी आएगी मधुरता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नेपाली प्रधानमंत्री की भारत यात्रा को दोनों देशों की मैत्री के लिए अहम माना जा रहा है। हालांकि, भारत-नेपाल के बीच मैत्री संबंध हैं।

नेपाल के माओवादी नेता पुष्पदहल कमल प्रचंड के भारत आगमन को किस रूप में देखा जाए यह तो उनके और भारत सरकार के बीच हुए समझौतों से ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन सीमावर्ती दोनों देशों के नागरिक नेपाली प्रधानमंत्री की भारत यात्रा को सार्थक मान रहे हैं।


बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल नेपाली प्रधानमंत्री की भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच मैत्री और व्यापारिक संबंधों के लिए लाभदायक बताते हैं। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी नेपाली प्रधानमंत्री के भारत आगमन को दोनों देशों के संबंधों के लिए सेतु की तौर पर बता रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी नेपाली प्रधानमंत्री की भारत यात्रा को मैत्री प्रगाढ़ करने वाली बता रहे हैं। उनका कहना है कि नेपाली प्रधानमंत्री की इस यात्रा का लाभ दोनों देशों के विकास के लिए लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल चैंबर आफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष हेम विक्रम थापा का कहना है कि बड़े भाई (भारत) के पास छोटा भाई (नेपाल) का पहुंचना ही लाभदायक होता है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली वार्ता सकारात्मक और नेपाल के विकास के लिए उपयोगी साबित होगी। महाकाली यातायात समिति अध्यक्ष नवीन भट्ट का कहना है कि नेपाली प्रधानमंत्री की भारत यात्रा सफल रही तो दोनों देशों के बीच मैत्री के साथ ही पर्यटन, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed