फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   With the promulgation of the rebellion in the BJP ticket Sur

टिकट के एलान के साथ बीजेपी में बगावत के सुर

Mon, 16 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 16 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
With the promulgation of the rebellion in the BJP ticket Sur
दीपक पाठक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और विधानसभा सीट के एक प्रमुख दावेदार दीपक पाठक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा का एलान किया है। पार्टी जिलाध्यक्ष को फोन कर उन्होंने इस्तीफा दिया। साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान भी किया है।

पाठक ने कहा कि वे सदैव पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे हैं, लेकिन चंपावत सीट से घोषित प्रत्याशी के नाम पर उनकी सख्त आपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सीट से तय किए गए भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहतोड़ी ने 2002 में लोहाघाट विधानसभा सीट में निर्दलीय रूप से मैदान में उतर कर पार्टी प्रत्याशी केसी पुनेठा को हराया था। मैदानी क्षेत्र टनकपुर से ताल्लुक रखने वाले इस भाजपा नेता ने कहा कि टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी की गई है। कार्यकर्ताओं के सम्मान की दलील देते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने की बात कही है। तथा मंगलवार से चुनाव प्रचार करने की घोषणा की। उधर पार्टी जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने कहा कि दीपक पाठक ने फोन पर इस्तीफा देने की बात कही है। पाठक की मान-मनोवल के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंगलवार को टनकपुर जाएंगे। कलखुड़िया ने दावा किया कि नाराज नेता को मना लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed