फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   With empty pots performance against Water Institute

खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 06 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 06 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
With empty pots performance against Water Institute
जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र में चली आ रही गंभीर पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने से गुस्साए लोगों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेयजल समस्या ने लोगाें की दिनचर्या को बिगाड़ दी है। लोगों की पूरी निर्भरता नौलों, धारों और गधेरों में टिकी है। लोग सुबह से ही पानी की तलाश में निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन


पाटी सहित पूनाकोट, जौलाड़ी, भटियूड़ा, छत्रदयार सहित पूरे क्षेत्र में पेयजल किल्लत है। जल संस्थान की ओर से यहां लगाए गए हैंडपंपों में पीला पानी आ रहा है, जबकि एक हैंडपंप खराब पड़ा है। पेयजल योजना का जलस्तर काफी कम होने से लोगों को बहुत कम मात्रा में पानी मिल पा रहा है। इस संकट से लोगों को निजात दिलाने के लिए जल संस्थान की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि विभाग को टैंकरों से जलापूर्ति कर राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन


नीरज पचैली, हीरा लाल, हरेंद्र सिंह, हेम गहतोड़ी, लाल सिंह, राकेश पाटनी, नवीन भट्ट, हीरा, सुनीता, शांति, चंद्रा लडवाल, खुशाल सिंह आदि ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र टैंकरों के जरिए यहां जलापूर्ति नहीं की जाती तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि टैंकरों की कमी के कारण यहां जलापूर्ति करना संभव नहीं हो पा रहा है। यहां पिकअपों के जरिए जलापूर्ति करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाड़ाढुंगा की महिलाओं ने नगरपंचायत में की नारेबाजी
नगर पंचायत की ओर से ठाड़ाढुंगा वार्ड में हैंडपंप का कार्य अधूरा छोड़ने पर महिलाओं ने पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि वे पानी के लिए भटक रही हैं। जल संस्थान की ओर से चार दिन बाद जलापूर्ति की जा रही है।


शुक्रवार को 90 वर्षीय कुंती देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने कचहरी परिसर के पास नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी  कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि मोहल्ले में नगर पंचायत ने हैंडपंप का कार्य शुरू किया गया था। जनवरी में 32 फिट गहरा कुंआ खोदकर उसमें चिनाई का कार्य पूरा हो गया था, लेकिन उसके बाद पंचायत ने इस ओर पलटकर नहीं देखा। उषा जोशी, कमला देवी, सरस्वती देवी, दीपा पुनेठा, शशि पुनेठा, दीपा  अधिकारी, प्रेमलता आर्या, सीता गहतोड़ी, जानकी पुनेठा, कमला जोशी, कविता  बोहरा, चंद्रा पुनेठा आदि ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अधूरे हैंडपंप के कार्य को पूरा नहीं किया गया तो वे नगर पंचायत कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed