फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will make Uttarakhand a drug-free state by 2025: CM

Champawat: सीएम धामी बोले- 2025 तक उत्तराखंड को बनाएंगे नशामुक्त प्रदेश

Sat, 19 Nov 2022 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर/बनबसा (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर/बनबसा (चंपावत) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 12:48 AM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों में भी भारत का डंका बज रहा है और उत्तराखंड सरकार भी नई खेल नीति लागू कर प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
Will make Uttarakhand a drug-free state by 2025: CM
टनकपुर में शारदा नदी में दुग्धाभिषेक कर पूजन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद - फोटो : TANAKPUR

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक नशामुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। शुक्रवार को बनबसा खेल मैदान में रामदल संस्था की ओर से नशामुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत हुए फुटबाल मैच के शुभारंभ मौके पर सीएम ने कहा कि सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए रोडमैप तैयार किया है। इसके लिए पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अलावा सामाजिक संगठनों की भी मदद ली जाएगी। आम लोगों को नशामुक्ति के कार्यक्रम से जोड़कर जन अभियान का रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों में भी भारत का डंका बज रहा है और उत्तराखंड सरकार भी नई खेल नीति लागू कर प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने का काम कर रही है। इसके लिए खिलाड़ी उन्नयन योजना से लेकर छात्रवृत्ति सहित कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले टनकपुर के नवयोग ग्राम में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की ओर से लगाए गए प्राकृतिक चिकित्सा एवं नवयोग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक चिकित्सा को उपचार की अचूक पद्धति बताते हुए इसे लोकप्रिय बनाने का आह्वान किया। सीएम ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर मड बाथ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवयोग संस्थान के मुखिया डॉ. नवदीप जोशी ने प्राकृतिक चिकित्सा की खूबियां बताई। डॉ. देवीदत्त जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वाष्णेय, जेएनयू दिल्ली के खेल विभाग निदेशक डॉ. विक्रम सिंह, डिप्लोमेट योग एवं संस्कृत डॉ. धीरज जोशी, डॉ. मंजरी जोशी आदि ने विचार रखे।

मां शारदा घाट में होगी नियमित आरती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां शारदा नदी इस क्षेत्र की पहचान से जुड़ी पवित्र नदी है। जो न केवल आस्था की प्रतीक है बल्कि लोगों को रोजगार भी दे रही है। शारदा नदी में दुग्धाभिषेक और आरती के बाद उन्होंने कहा कि मां शारदा के घाट पर नियमित रूप से आरती होगी। इसके लिए उन्होंने डीएम को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
मां पूर्णागिरि धाम के अलावा चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के पौराणिक मंदिरों और स्थानों को मंदिर माला मिशन के तहत जोड़कर सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि यहां नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई काम चल रहे हैं। बाद में सीएम धामी ने शारदा घाट पर बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। सिंचाई विभाग के एई आरके यादव ने यहां चल रहे कार्यों एवं भविष्य के लिए प्रस्तावित कार्यों की मानचित्र के जरिये जानकारी दी।

जन समस्याओं के जिले में ही निदान करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला स्तर की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से जिले में ही निदान करने के निर्देश अफसरों को दिए। शुक्रवार को टनकपुर के सीएम कैंप कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ के तहत जन संवाद कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जिला स्तर से संबंधित फाइल शासन या सीएम सचिवालय पहुंचने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। चंपावत को मॉडल जिले के रूप में विकसित करने में अधिकारियों की संजीदगी और जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।


इस दौरान 101 समस्याएं आईं जिनमें 70 से अधिक समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश परगाई ने सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर डामरीकरण कराने, मोबाइल नेटवर्किंग सहित अन्य आधारभूत दिक्कतों को दूर करने का आग्रह किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन सहित तमाम व्यापारियों ने टनकपुर से मथुरा रेल सेवा को नियमित रूप से चलाने और पूर्णागिरि मेले में आने वाली निजी बसों को टनकपुर में रोकने का आग्रह किया। बाद में सीएम ने खूना निवासी फकरूद्दीन को आर्थिक सहायता का 50 हजार रुपये का चेक दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, चेयरमैन हेमंत कुमार वर्मा, शिवराज कठायत, डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम हिमांशु कठायत के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed